SSC JE Marks 2023 Out: जूनियर इंजीनियर परीक्षा के अंक ssc.nic.in पर घोषित, इस लिंक से चेक करें स्कोरकार्ड
SSC JE Marks 2023 Out: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर (जेई) पेपर 1 परीक्षा 2023 के लिए अंक जारी कर दिए हैं। अंक एसएससी की वेबसाइट पर 29 नवंबर, 2023 को 6 बजे से 13 दिसंबर, 2023 को 6 बजे तक देखे जा सकते हैं।
SSC JE Marks 2023 Direct Link
उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करके 29 नवंबर से 13 दिसंबर 2023 तक अपने व्यक्तिगत अंक और एसएससी जेई स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
SSC JE Marks | स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें |
SSC JE Marks 2023: एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा हाइलाइट
एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित एक प्रतियोगी परीक्षा है जो विभिन्न सरकारी संगठनों में जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की गई थी उसके मार्क्स अब जारी कर दिए गए है। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में एसएससी जेई मार्क्स 2023 के बारे में सभी विवरण देख सकते हैं।
आयोग का नाम | कर्मचारी चयन आयोग |
पोस्ट का नाम | जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) |
रिक्तियों का विवरण | 1324 |
एसएससी जेई आवेदन तिथियां | 26 जुलाई से 16 अगस्त 2023 |
एसएससी जेई परीक्षा | 9 से 11 अक्टूबर |
एसएससी जेई परिणाम तिथि | 17 नवंबर 2023 |
एसएससी जेई मार्क्स | 29 नवंबर 2023 |
चयन प्रक्रिया | पेपर-1 पेपर-2 दस्तावेज़ सत्यापन |
आधिकारिक वेबसाइट |
कैसे चेक करें SSC JE Score Card 2023?
उम्मीदवार नीचे दिए चरणों की मदद से एसएससी जेई मार्क्स 2023 चेक कर सकते हैं:
चरण 1: आयोग की वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाएं।
चरण 2: अंक लिंक 'जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2023 (पेपर- I): प्रश्न पत्र और अंकों के साथ अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड करना' पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
चरण 4: एसएससी जेई पेपर 1 अंक डाउनलोड करें।
एसएससी जेई परीक्षा विभिन्न केंद्र सरकार के विभागों और संगठनों में जूनियर इंजीनियरों की भर्ती के लिए एसएससी द्वारा आयोजित की जाती है। परीक्षा दो स्तरों में आयोजित की जाती है: टियर 1 और टियर 2. टियर 1 एक कंप्यूटर-आधारित परीक्षा है, जबकि टियर 2 एक पेन और पेपर परीक्षा है।