Bihar Teacher Salary 2023: नवनियुक्त शिक्षकों को मिलेगी 47 हजार तक सैलरी
Bihar Teacher Salary 2023: बिहार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण पूरा हो चुका हैI जबकि दूसरे चरण की प्रक्रिया चल रही हैI पहले और दूसरे चरण में सैलरी बिहार शिक्षकों की सैलरी निर्धारित हो गई हैI ग्रामीण शिक्षकों की तुलना में इस बार शहरी शिक्षकों को अधिक वेतन मिलेगा जहाँ कक्षा 1 से 5 तक के नवनियुक्त शिक्षकों को इन हैण्ड 34 हजार रु जबकि 11वीं और 12वीं के शिक्षकों को 44 हजार रु दिए जायेंगे I उम्मीदवार सभी वर्गों के शिक्षकों के वेतन से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ देख सकते हैंI
बिहार में कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों को 25,000 रुपये की बेसिक सैलरी मिलेगी। वहीं कक्षा 9 से 10 के शिक्षकों को 31000 रुपये का वेतन मूल वेतन और कक्षा 11 और 12 के शिक्षकों को 32000 रुपये मूल वेतन मिलेगा।
बिहार प्राथमिक शिक्षक वेतन 2023 (कक्षा 1-5)
बिहार शिक्षक भर्ती के पहले चरण की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई हैI इस भर्ती प्रक्रिया में नवनियुक्त कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों को इन हैण्ड 34820 रु का वेतन हर माह दिया जाएगा वहीं नियोजित शिक्षकों को 22945 रु से 42880 रु तक का वेतन मिलेगा जबकि ऐसे नियोजित शिक्षक जिन्हें 2 वर्ष से कम समय हुआ है उन्हें 33100 रु का वेतन दिया जाएगाI
हालांकि शहरी शिक्षकों को ग्रामीण शिक्षकों से अधिक वेतन दिया जाएगा शहरी नवनियुक्त शिक्षकों को 38010 वेतन और नियोजित शिक्षकों को 23578 से 38393 रु तक का वेतन दिया जाएगाI 7वें वेतन आयोग के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को बिहार प्राथमिक शिक्षक वेतन के साथ विभिन्न सुविधाएं और भत्ते मिलेंगे।
भत्तों की सूची में एचआरए, डीए, चिकित्सा अवकाश, मातृत्व अवकाश और अन्य भत्ते शामिल हैं। प्राथमिक शिक्षक के लिए विस्तृत बिहार पीआरटी शिक्षक इन-हैंड वेतन नीचे साझा किया गया है:
बिहार टीचर इन हैंड सैलरी 2023 (कक्षा 1-5)
भत्ते | बिहार टीचर इन हैंड सैलरी |
मूल वेतन | 25000 |
मकान किराया भत्ता (एचआरए) | 1000 |
महंगाई भत्ता (डीए) | 11500 |
चिकित्सा भत्ते | 1000 |
नेट वेतन | 44298 |
बिहार माध्यमिक शिक्षक वेतन 2023 (कक्षा 9 -10)
बिहार शिक्षक भर्ती में कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए नवनियुक्त शिक्षकों को 42944 रु दिए जायेंगे जबकि इसी कक्षा के लिए नियोजित शिक्षकों को 40765 रु तक का वेतन दिया जायेगाI ऐसे नियोजित शिक्षक जिन्हें अभी 2 वर्ष ही हुए हैंI जबकि शहरी शिक्षकों को 46 हजार का वेतन इन हैण्ड दिया जाएगाI 7वें वेतन आयोग के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को बिहार माध्यमिक शिक्षक वेतन के साथ विभिन्न सुविधाएं और भत्ते मिलेंगे।
लाभों की सूची में एचआरए, डीए, चिकित्सा भत्ते, मातृत्व अवकाश और अन्य भत्ते शामिल हैं। माध्यमिक शिक्षक के लिए विस्तृत बिहार टीजीटी शिक्षक इन-हैंड वेतन नीचे साझा किया गया है:
बिहार टीचर इन हैंड सैलरी 2023 (कक्षा 9 -10)
भत्ते | बिहार टीचर इन हैंड सैलरी |
मूल वेतन | 31000 |
मकान किराया भत्ता (एचआरए) | 1240 |
महंगाई भत्ता (डीए) | 14260 |
चिकित्सा भत्ते | 1000 |
नेट वेतन | 42944 |
बिहार वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षक वेतन 2023 (कक्षा 11 से 12)
कक्षा 11 से 12 के ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षकों को 44298 रु का वेतन इन हैण्ड दिया जाएगा वहीँ शहरी क्षेत्रों के शिक्षकों को 44 हजार तक का वेतन मिलेगाI 7वें वेतन आयोग के अनुसार, सभी नियोजित उम्मीदवारों को बिहार वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षक वेतन के साथ विभिन्न सुविधाएं और भत्ते मिलेंगे।
कुछ लाभों में एचआरए, डीए, चिकित्सा अवकाश, मातृत्व अवकाश और अन्य भत्ते शामिल हैं। वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षक के लिए विस्तृत बिहार पीजीटी शिक्षक इन-हैंड वेतन नीचे साझा किया गया है:
बिहार टीचर इन हैंड सैलरी 2023 (कक्षा 11-12)
भत्ते | बिहार टीचर इन हैंड सैलरी |
मूल वेतन | 32000 |
मकान किराया भत्ता (एचआरए) | 1280 |
महंगाई भत्ता (डीए) | 14720 |
चिकित्सा भत्ते | 1000 |
नेट वेतन | 44298 |
बिहार शिक्षक वेतन: भत्ते
मूल बिहार शिक्षक वेतन के अलावा, चयनित उम्मीदवारों को उनके वेतन संरचना के हिस्से के रूप में कुछ सुविधाएं और भत्ते प्राप्त होंगे। नीचे साझा की गई तालिका में बिहार शिक्षक वेतन भत्ते के वितरण की जाँच करें।
बिहार शिक्षक वेतन भत्ते की सूची | |
भत्ता | मात्रा |
मकान किराया भत्ता | मूल वेतन का 4%-8 % |
महंगाई भत्ता | 46% |
चिकित्सा भत्ते | 1000 रु |
यात्रा भत्ता छोड़ें | सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार |
अन्य भत्ते | शिक्षा, मोबाइल फोन, वाहन, आदि। |