IAF New Flag : ऐतिहासिक हुआ आज का दिन , Air Force Day पर वायुसेना को मिली नए झंडे की सौगात

IAF New Flag : ऐतिहासिक हुआ आज का दिन , Air Force Day पर वायुसेना को मिली नए झंडे की सौगात


IAF New Flag : भारतीय वायु सेना के लिए आज का दिन बोहोत भावपूर्ण और गर्व महसूस करने वाला है। आज भारतीय वायु सेना को 91 वीं वर्षगांठ पर नया ध्‍वज मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वायु सेना दिवस पर वायु सेना को बधाई दी।

वहीं आज प्रयागराज में वायु सेना दिवस पर एयर शो का आयोजन किया गया है। बता दें कि यह बदलाव 72 वर्ष बाद किया गया है।वायु सेना की 91वीं वर्षगांठ पर रविवार को एक और नया अध्याय जुड़ गया है। यह बदलाव 72 वर्ष बाद किया गया है। वायु सेना अध्यक्ष चीफ एयर मार्शल वीआर चौधरी ने परेड के दौरान झंडा बदलने के साथ वायु योद्धाओं को शपथ भी द‍िलाई।

पीएम मोदी, अमित शाह और सीएम योगी ने दी बधाई (IAF New Flag)

भारतीय वायु सेना ने रविवार सुबह प्रयागराज के बमरौली वायु सेना स्टेशन पर औपचारिक परेड के साथ 91 वीं वर्षगांठ समारोह की शुरुआत की। आपको बता दें की केंद्रीय मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने रविवार को 91वें वायुसेना स्थापना दिवस पर भारतीय वायु सेना के सभी कर्मियों को दिल से शुभकामनाएं दीं। अपने फौलादी पंखों और साहस के दिल के साथ, भारतीय वायु सेना ने युद्ध और शांति के दौरान देश के हितों की रक्षा की है। इस शुभ अवसर पर, मैं राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा के लिए उनके द्वारा की गई अमूल्य सेवा और बलिदानों को याद करता हूं। राजनाथ सिंह ने पोस्ट किया। भारत माता के वीर सपूतों ने जो शौर्य, साहस और पराक्रम रचा है। जय हिंद!"

वायु सेना दिवस

जानकारी दें की हमारी भारतीय वायु सेना देश के सशस्त्र बलों में आधिकारिक रूप से शामिल होने का प्रतीक है, आपको बता दें की इसकी स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी। जानकारी दें की हर साल यह दिन भारतीय वायु सेना प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में मनाया जाता है। इस साल भी वायु सेना भारतीय वायु के सेना प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारियोंको की उपसतिथि मे मनाया जा रहा है। बता दें आधिकारिक तौर पर 1932 में यूनाइटेड किंगडम की रॉयल एयर फ़ोर्स की सहायक सेना के रूप में स्थापित किया गया था और पहला ऑपरेशन स्क्वाड्रन 1933 में बनाया गया था।

झंडे में हुए हैं ये बड़े बदलाव (IAF New Flag)

गोल आकृति को हटाया गया है जो अंग्रेजों के दौर में भी थी। इसे हटाकर भारत को प्रतिबिंबित करने वाला ध्वज बनाया गया है। नया ध्वज भारतीय वायु सेना के मूल्यों को बेहतर ढंग से प्रकट करेगा। नए ध्वज में शीर्ष पर राष्ट्रीय प्रतीक अशोक की लाट पर सिंह अंकित है और उसके नीचे देवनागरी में सत्यमेव जयते शब्द है। सिंह के नीचे हिमालयी ईगल है, जिसके पंख फैले हुए हैं, जो भारतीय वायुसेना के युद्ध के गुणों को दर्शाता है। हल्के नीले रंग का वलय हिमालयी ईगल को घेरे हुए है, जिस पर लिखा है भारतीय वायु सेना। भारतीय वायुसेना का आदर्श वाक्य 'नभ: स्पृशं दीप्तम्' हिमालयी ईगल के नीचे देवनागरी के सुनहरे अक्षरों में अंकित है

Post a Comment

أحدث أقدم