शिक्षक संघ ने जनगणना ड्यूटी का किया विरोध
लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) ने शिक्षकों की जनगणना व चुनाव कार्यों में ड्यूटी लगाने का विरोध किया है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय का कहना है कि शिक्षकों की ड्यूटी दूसरे कार्यों में लगाए जाने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
संगठन की बुधवार को हुई बैठक में पदोन्नति की सूची में विभिन्न विसंगतियां होने, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण न होने और जनगणना ड्यूटी से स्कूलों के बंद होने की नौबत आने पर चिंता जताई गई।
Post a Comment