बिहार : 2027 में मिलेंगी 60 वास्तविक छुट्टियां, 20 दिनों का गर्मी छुट्टी; दीपावली-छठ पर लगातार 8 दिन बंद रहेंगे स्कूल
जागरण संवाददाता, जमुई। Bihar School Holiday Calendar 2027 List: बिहार के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं और कार्यरत शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने वर्ष 2027 की वार्षिक अवकाश तालिका जारी

मुख्य बिंदु:
- कुल अवकाश: 69 दिन (9 रविवार को पड़ने के कारण कुल 60 वास्तविक अवकाश)
- ग्रीष्मकालीन अवकाश: 2 जून से 21 जून 2027 (कुल 20 दिन, तीन रविवार सहित)
- दुर्गा पूजा: 1 अक्टूबर (कलश स्थापना) एवं 6 से 9 अक्टूबर (कुल 5 दिन)
- दीपावली, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज व छठ: 29 अक्टूबर से 5 नवंबर (लगातार 8 दिन)
- शीतकालीन अवकाश: 25 दिसंबर से 31 दिसंबर (कुल 7 दिन)
जागरण संवाददाता, जमुई। Bihar School Holiday Calendar 2027 List: बिहार के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं और कार्यरत शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने वर्ष 2027 की वार्षिक अवकाश तालिका जारी कर दी है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक नितिन कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी इस आधिकारिक कैलेंडर में पूरे वर्ष के दौरान कुल 69 छुट्टियां निर्धारित की गई हैं।

हालांकि, इनमें से 9 अवकाश रविवार को पड़ने के कारण शिक्षकों और विद्यार्थियों को साल भर में कुल 60 दिनों का वास्तविक अवकाश प्राप्त होगा। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अवकाश तालिका राज्य के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, संस्कृत, उर्दू और मदरसा विद्यालयों पर समान रूप से प्रभावी होगी।
20 दिनों का ग्रीष्मावकाश, दीपावली-छठ पर लगातार 8 दिन बंद रहेंगे स्कूल
जारी कैलेंडर के अनुसार, वर्ष 2027 में ग्रीष्मकालीन अवकाश 2 जून से 21 जून तक कुल 20 दिनों का निर्धारित किया गया है, जिसमें तीन रविवार भी शामिल हैं। पर्व-त्योहारों की बात करें तो महापर्व छठ, दीपावली, चित्रगुप्त पूजा और भैया दूज को मिलाकर 29 अक्टूबर से 5 नवंबर तक लगातार 8 दिनों की लंबी छुट्टी रहेगी।
वहीं, दुर्गा पूजा के अवसर पर कलश स्थापना के लिए 1 अक्टूबर को तथा मुख्य पूजा के लिए 6 से 9 अक्टूबर तक (कुल 5 दिन) विद्यालय बंद रहेंगे। साल के अंत में 25 से 31 दिसंबर तक 7 दिनों का शीतकालीन अवकाश रहेगा, जबकि रंगों के पर्व होली पर 23 और 24 मार्च को दो दिनों की छुट्टी दी गई है।
बिहार सरकारी विद्यालय अवकाश तालिका 2027: प्रमुख तिथियां
कुल अवकाश: 69 दिन (9 रविवार को पड़ने के कारण कुल 60 वास्तविक अवकाश)
ग्रीष्मकालीन अवकाश: 2 जून से 21 जून 2027 (कुल 20 दिन, तीन रविवार सहित)
दुर्गा पूजा: 1 अक्टूबर (कलश स्थापना) एवं 6 से 9 अक्टूबर (कुल 5 दिन)
दीपावली, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज व छठ: 29 अक्टूबर से 5 नवंबर (लगातार 8 दिन)
शीतकालीन अवकाश: 25 दिसंबर से 31 दिसंबर (कुल 7 दिन)
होली: 23 एवं 24 मार्च (2 दिन)
अन्य प्रमुख एकदिवसीय अवकाश: गुरु गोविंद सिंह जयंती (15 जनवरी), वसंत पंचमी (11 फरवरी), महाशिवरात्रि (6 मार्च), ईद-उल-फितर (10 मार्च), बिहार दिवस (22 मार्च), सम्राट अशोक व अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल), रामनवमी (15 अप्रैल), बकरीद (17 मई), बुद्ध पूर्णिमा (20 मई), रक्षाबंधन (17 अगस्त), जन्माष्टमी (25 अगस्त), तीज (3 सितंबर) और जिउतिया (23 सितंबर)
बिहार दिवस, ईद, रामनवमी और तीज-जिउतिया समेत प्रमुख त्योहारों की तिथियां
इसके अतिरिक्त कैलेंडर में वर्ष भर के प्रमुख पर्वों और महापुरुषों की जयंती पर भी अवकाश घोषित किया गया है। इसके तहत 15 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती, 11 फरवरी को वसंत पंचमी, 6 मार्च को महाशिवरात्रि, 10 मार्च को ईद-उल-फितर, 22 मार्च को बिहार दिवस, 14 अप्रैल को सम्राट अशोक व डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती और 15 अप्रैल को रामनवमी की छुट्टी रहेगी। इसी प्रकार 17 मई को बकरीद, 20 मई को बुद्ध पूर्णिमा, 17 अगस्त को रक्षाबंधन, 25 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 3 सितंबर को हरितालिका तीज और 23 सितंबर को जिउतिया का अवकाश निर्धारित किया गया है।
राष्ट्रीय पर्वों पर उपस्थिति अनिवार्य, लंबी छुट्टियों में देना होगा होमवर्क
शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में स्पष्ट निर्देश दिया है कि गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), गांधी जयंती (2 अक्टूबर) और विद्यालय के वार्षिकोत्सव के दिन सभी स्कूलों में समारोह आयोजित किए जाएंगे। इन अवसरों पर सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य होगी तथा कार्यक्रम विधिवत संपन्न होने के बाद ही छुट्टी दी जाएगी।
इसके साथ ही, ग्रीष्मावकाश, छठ और शीतकालीन अवकाश जैसी लंबी छुट्टियों के दौरान बच्चों की पढ़ाई निरंतर जारी रखने के लिए सभी विषयों का गृह कार्य (होमवर्क) और परियोजना कार्य (प्रोजेक्ट वर्क) देना अनिवार्य किया गया है, जिसका मूल्यांकन स्कूल खुलने पर संबंधित शिक्षक करेंगे। सामान्य विद्यालयों में साप्ताहिक अवकाश रविवार को रहेगा, जबकि उर्दू विद्यालयों में साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार को निर्धारित किया गया है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि चांद के दृष्टिगोचर होने के अनुसार मुस्लिम त्योहारों की तिथियों में आंशिक परिवर्तन संभव है।
Post a Comment