CBSE Class 10 Exam 2028: सीबीएसई ने बदला पढ़ाई का नियम, 5 विषयों की होगी बोर्ड परीक्षा; हटाए गए ये 3 विषय

CBSE Class 10 Exam 2028: सीबीएसई ने बदला पढ़ाई का नियम, 5 विषयों की होगी बोर्ड परीक्षा; हटाए गए ये 3 विषय

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए पढ़ाई की योजना (Scheme of Studies) में बदलाव करते हुए तीन विषयों को संबंधित बैच के पाठ्यक्रम से बाहर रखने का फैसला किया है।


नए नियमों के तहत छात्रों को बोर्ड परीक्षा में पांच अनिवार्य विषयों की परीक्षा देनी होगी। हालांकि, व्यावसायिक शिक्षा यानी वोकेशनल एजुकेशन पढ़ना अनिवार्य रहेगा। बोर्ड के इस फैसले से छात्रों को विषयों को लेकर बनी असमंजस की स्थिति से राहत मिलने की उम्मीद है।

CBSE Board Exam 2028: किन छात्रों पर लागू होगा नया नियम?

सीबीएसई का यह बदलाव उन विद्यार्थियों पर लागू होगा जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं में पढ़ रहे हैं और सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं में पहुंचेंगे। ये विद्यार्थी वर्ष 2028 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा देंगे।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 10वीं में पढ़ रहे विद्यार्थियों की मौजूदा योजना में इस बदलाव से कोई परिवर्तन नहीं होगा। यानी नया नियम मुख्य रूप से 2028 की बोर्ड परीक्षा देने वाले बैच के लिए है।

CBSE 10th Board Exam 2028: कौन से 5 विषयों की परीक्षा देनी होगी?

नई व्यवस्था के तहत कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए पांच विषय अनिवार्य होंगे। इनमें दो भाषाएं, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान शामिल हैं।

विषयबोर्ड परीक्षा में स्थिति
भाषा-1अनिवार्य
भाषा-2अनिवार्य
गणितअनिवार्य
विज्ञानअनिवार्य
सामाजिक विज्ञानअनिवार्य

छात्रों को इन पांच विषयों की बोर्ड परीक्षा देनी होगी। इसके अलावा, स्कूल के पाठ्यक्रम में तीसरी भाषा, कला शिक्षा, शारीरिक शिक्षा एवं कल्याण और व्यावसायिक शिक्षा जैसे विषय भी शामिल रहेंगे।

CBSE ने कौन से 3 विषय हटाए?

बोर्ड ने संबंधित बैच के लिए तीन विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल नहीं करने का फैसला किया है। इनका विवरण नीचे दिया गया है।

विषयकिस कक्षा में नहीं होगा
इंडिविजुअल्स इन सोसायटीकक्षा 9वीं, सत्र 2026-27
कंप्यूटेशनल थिंकिंग (CT) और AI के मॉड्यूलकक्षा 9वीं, सत्र 2026-27
एनवायरनमेंटल एजुकेशनकक्षा 10वीं, सत्र 2027-28

बोर्ड के अनुसार, इन विषयों को लागू करने के समय और शैक्षणिक योजना में तालमेल बैठाने के लिए यह स्पष्टीकरण जारी किया गया है। इससे विद्यार्थियों को नए विषयों को लेकर होने वाली उलझन से राहत मिलेगी।

CBSE Class 10: वोकेशनल एजुकेशन पढ़ना होगा अनिवार्य

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि 2028 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए व्यावसायिक शिक्षा अनिवार्य पाठ्यक्रम का हिस्सा बनी रहेगी। इसके लिए विद्यार्थियों को दो विकल्प मिलेंगे।

पहला विकल्प: कौशल विकास

इस विषय को चुनने वाले विद्यार्थियों का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर आंतरिक परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए अलग से बोर्ड परीक्षा नहीं देनी होगी।

दूसरा विकल्प: 22 स्किल विषयों में से कोई एक

विद्यार्थी बोर्ड की ओर से अधिसूचित 22 कौशल विषयों में से किसी एक का चयन कर सकते हैं। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी, हेल्थकेयर और फाइनेंशियल मार्केट जैसे विषय शामिल हैं।

इस विकल्प को चुनने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं में संबंधित विषय की बोर्ड परीक्षा देनी होगी। विषय के अंक और ग्रेड मार्कशीट में दर्ज होंगे। निर्धारित शर्तें पूरी करने पर विद्यार्थियों को नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (NSQF) के तहत प्रमाणपत्र भी मिल सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post