फतेहपुर में शिक्षकों ने टेट के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस TET JULOOS

फतेहपुर में शिक्षकों ने टेट के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस

फतेहपुर, 13 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार को संयुक्त शिक्षक एकता मोर्चा की तरफ से सरकार द्वारा सेवारत शिक्षकों के लिये शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने की व्यवस्था दिये जाने के विरोध में पर शहर मुख्यालय स्थित नहर कॉलोनी से विद्यार्थी चौराहे तक जिला संयोजक मान सिंह के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया


इसमें विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष, मंत्री, पदाधिकारी व शिक्षक और कर्मचारी सम्मिलित हुए।

जिला संयोजक मान सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा आरटीई एक्ट 2009 के पहले वाले शिक्षकाें के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास करने का नियम लागू करने के विरोध में यह जुलूस निकाला गया है। यदि सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती है, तो एक बड़ी लड़ाई प्रदेश स्तर पर की जाएगी। इस जुलूस में प्रशांत पांडे जिलाध्यक्ष, विशेष ड्यूटी से संगठन अखिलेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष यूटा अजय मिश्रा, जिलाध्यक्ष शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन राजीव उमराव, निधान सिंह डॉक्टर रसिया मजहर, अन्नपूर्णा, किरण, संदीप यादव, बृजेश सिंह आदि शिक्षकाें व कर्मचारियाें ने भाग लिया।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Post a Comment

Previous Post Next Post