UP NMMS Result 2026: यूपी एनएनएमएस परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

UP NMMS Result 2026: यूपी एनएनएमएस परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

UP NMMS Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामिक प्राधिकारी ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) का रिजल्ट 2026 अपनी ऑफिशियल वेबसाइट entdata.co.in पर जारी कर दिया है।

इसकी परीक्षा 09 नवंबर 2025 को राज्य भर के 394 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल कर अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं और रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोर कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, एमएटी और एसएटी में प्राप्त अंक सहित अन्य जानकारी दर्ज है। उम्मीदवारों को स्कोर कार्ड में निहित जानकारी ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी जाती है।


UP NMMS Result 2026 की पीडीएफ डाउनलोड करने का लिंक

उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामिक प्राधिकारी ने एनएनएमएस 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी एनएनएमएस रिजल्ट 2026

डाउनलोड पीडीएफ 

UP NMMS Result 2026 - हाइलाइट्स

उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) का रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट 2026 से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए नीचे टेबल में देख सकते हैं।

परीक्षा भर्ती प्राधिकरण का नाम

उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामिक प्राधिकारी

परीक्षा का नाम

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS)

रिजल्ट जारी होने की तिथि

01 मार्च 2026

परीक्षा की तिथि

09 नवंबर 2025

ऑफिशियल वेबसाइट

entdata.co.in

UP NMMS Result 2026 कैसे चेक करें?

इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रिजल्ट चेक करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले परीक्षा भर्ती प्राधिकरण की ऑफिशियल वेबसाइट www.entdata.co.in पर जाएं।

  • होम पेज पर जाएं और राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें।

  • जिले का चयन करें और रिजल्ट की पीडीए में अपना नाम सर्च करें।

  • पीडीएफ डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

यूपी एनएनएमएस की परीक्षा मेंटल एबिलिटी टेस्ट (MAT) और स्कोलास्टिक एबिलिटी टेस्ट (SAT) भागों में आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 14,925 छात्रों का चयन किया गया है। चयनित छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक चार वर्षों के लिए प्रति माह 1,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: पिता का सपना किया पूरा, UPSC एग्जाम क्रैक कर बनीं IPS

Post a Comment

Previous Post Next Post