टीईटी के विरोध में शिक्षकों का पोस्टकार्ड अभियान तेज,राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को भेजा पत्र Post Card Abhiyan

टीईटी के विरोध में शिक्षकों का पोस्टकार्ड अभियान तेज,राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को भेजा पत्र

एससी-एसटी0 बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राम बहादुर गौतम के आह्वान पर शिक्षकों ने परिषदीय विद्यालयों में टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ आंदोलन तेज करने का फैसला किया है।


परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता के विरोध में प्रदेश के शिक्षक संगठनों ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। मंलवार को पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया। आंदोलन के दौरान राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को शिक्षकों की ओर से ई-मेल और पोस्टकार्ड के माध्यम से पत्र भेजे जा रहे है। इसी क्रम में मंगलवार को एससी-एसटी0 बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान बड़ी संख्या में शिक्षकों ने पोस्टकार्ड लिखकर उन्हें डाकघर के लेटर बॉक्स में डाला।

शिक्षकों का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा यह आदेश अक्टूबर 2017 में बनाए गए एक ऐसे नियम के आधार पर दिया गया है, जिसे उस समय सार्वजनिक नहीं किया गया था। कहा कि जिस समय उनकी नियुक्ति हुई थी, उसी समय के नियम उन पर लागू होने चाहिए। केंद्र सरकार द्वारा पूर्व प्रभाव (बैक डेट) से नियम लागू करना शिक्षकों के साथ अन्याय है। कहा कि इस नियम से उत्तर प्रदेश के लगभग 1.86 लाख से 2 लाख शिक्षक सीधे प्रभावित हो रहे हैं, जिससे उनमें असुरक्षा और तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस अवसर पर धर्मवीर ,वीर सिंह (जिला संरक्षक),होरीलाल ,आकाशा गुप्ता ,हरीश कुमार गौतम ,जितेंद्र कुमार ,राजा राम ,जबर सिंह ,शशि बाला ,जयपाल सिंह ,राशी सक्सेना ,प्रभात कुमार ,धन सिंह ,रूप सिंह ,पूनम सिंह ,अब्दुल रऊफ मुनेश पाल ,धन सिंह,कपिल देव ,प्रवेश कुमार ,चंचल,मरियम बी ,शादाब ,लाखन सिंह आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post