CTET 2026 AnswerKey: जारी हुई सीटेट परीक्षा की आंसर की, Download करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को करें फॉलो

CTET 2026 AnswerKey: जारी हुई सीटेट परीक्षा की आंसर की, Download करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को करें फॉलो


🔴 आंसर की देखने का डायरेक्ट लिंक : https://cbseit.in/cbse/2026/ctetkey/


नई दिल्ली: सीटेट 2026 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर से इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।


सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने फरवरी सेशन के लिए सेंट्रल टीचिंग एलिजिबिलिटी टेस्ट, CTET आंसर की जारी कर दी है। ये आंसर की आज ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की गई है। PDF चेक करने और डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ (DD/MM/YYYY) का इस्तेमाल करें।  ये CTET 2026 की प्रोविजनल आंसर की है।





CTET 2026 Answer Key Download करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को करें फॉलो:

CTET 2026 Answer Key Website ctet.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर, "CTET Feb-2026 Key Challenge / Scanned Images of OMR" लिंक देखें।

रीडायरेक्ट किए गए पेज पर, कैंडिडेट्स को अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें

CTET 2026 Answer Key स्क्रीन पर आ जाएगी।

CTET 2026 Answer Key Download करें और इसका प्रिंटआउट ले लें।

CBSE ने कैंडिडेट्स की OMR आंसर शीट की स्कैन की हुई इमेज भी जारी किया है।

CTET आंसर की 2026 को चैलेंज करने का क्या है तरीका

कैंडिडेट आंसर की पर ऑब्जेक्शन उठाने के लिए दिए गए इंस्ट्रक्शन्स को फॉलो कर सकते हैं:

आंसर की खोलने के लिए ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें

वह सवाल चुनें जिसे आप चैलेंज करना चाहते हैं।

सबूत दें और सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स अटैच करें। जरूरी फीस भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। आगे के रेफरेंस के लिए कन्फर्मेशन पेज सेव कर लें।


कैंडिडेट्स हर सवाल के हिसाब से फीस देकर तय समय के अंदर CTET 2026 आंसर की पर ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं। सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) फरवरी सेशन का आयोजन 7 और 8 फरवरी को किया गया था।  ऑब्जेक्शन करने की अंतिम तिथि के बाद एक पैनल उठाए गए ऑब्जेक्शन को देखता है और अगर कोई बदलाव की जरूरत लगी तो उस बदलाव के साथ दोबारा आंसर की जारी करेगा, जो कि फाइनल आंसर की होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post