CBSE CTET Result 2026: बोर्ड ने कहा - महीने के अंत में आएगा रिजल्ट, क्या आज जारी होंगे परिणाम?
CBSE CTET Result 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही फरवरी सेशन में आयोजित CTET परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर देगा. बोर्ड ने कहा था कि सीटीईटी 2026 परीक्षा के परिणाम महीने के अंत में जारी किए जाएंगे.
ऐसे में वे सभी उम्मीदवार जो 7 फरवरी और 8 फरवरी, 2026 को आयोजित सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट इस ऑफिशियल वेबसाइट - https://ctet.nic.in/ पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं. आमतौर पर, CTET परीक्षा में 2 पेपर आयोजित किए जाते हैं. पेपर 1 उन लोगों के लिए होता है, जो कक्षा I से V तक के टीचर बनना चाहते हैं. जबकि पेपर 2 उन लोगों के लिए होता है, जो कक्षा VI से VIII तक के टीचर बनना चाहते हैं.
CBSE द्वारा पहले ही CTET परीक्षा 2026 की Provisional Answer Key जारी की जा चुकी है. उम्मीदवारों को 15 मार्च तक आंसर-की के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करने की अनुमति दी गई थी. जिन उम्मीदवारों को जारी की गई CTET आंसर की से संतुष्टि नहीं थी, उन्होंने इसके खिलाफ जरूरी प्रूफ जमा करते हुए आपत्तियां उठाई थीं. लेकिन उनसे अनुरोध किया गया था कि वे प्रति प्रश्न आपत्ति उठाने के लिए 1000/- रुपये का भुगतान करें.
अब अगर बोर्ड द्वारा चुनौती स्वीकार कर ली जाती है, यानी अगर सब्जेक्ट एक्सपर्ट द्वारा Provisional Answer Key में कोई गलती पाई जाती है, तो एक पॉलिसी डिसिजन नोटिफाई किया जाएगा और शुल्क वापस कर दिया जाएगा. रिफंड संबंधित क्रेडिट/डेबिट कार्ड खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किया जाएगा. लेकिन बता दें चुनौतियों पर बोर्ड का निर्णय अंतिम होगा और इस संबंध में आगे कोई पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा.
CBSE CTET Result 2026: कैसे देखें सीटीईटी रिजल्ट 2026?
1. उम्मीदवार सबसे पहले इस ऑफिशियल वेबसाइट - https://ctet.nic.in/ पर जाएं.
2. इसके बाद होम पेज पर दिए गए 'CTET Result 2026' लिंक को खोजें.
3. अब उस लिंक पर क्लिक करके मांगी गई अपनी डिटेल दर्ज करें.
4. आपका सीटीईटी रिजल्ट 2026 आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
5. आप भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख लें.
ध्यान दें कि जो उम्मीदवार CTET परीक्षा में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त करता है, तो उसे CTET क्वालीफाई माना जाएगा.
(क) स्कूल मैनेजमेंट (सरकारी, स्थानीय निकाय, सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सरकारी सहायता प्राप्त) SC/ST, OBC, दिव्यांग उम्मीदवार आदि से संबंधित व्यक्तियों को अपनी मौजूदा आरक्षण नीति के अनुसार रियायतें देने पर विचार कर सकते हैं.
(ख) भर्ती प्रक्रिया में CTET मार्क्स को वेटेज दिया जाना चाहिए. हालांकि, CTET पास करने मात्र से किसी भी व्यक्ति को भर्ती/रोजगार का अधिकार प्राप्त नहीं हो जाता, क्योंकि यह नियुक्ति के लिए पात्रता मानदंडों में से केवल एक मानदंड है. नियुक्ति के लिए CTET योग्यता प्रमाण पत्र की वैधता अवधि सभी श्रेणियों के लिए आजीवन होगी. CTET प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए कोई व्यक्ति कितनी बार प्रयास कर सकता है, इस पर कोई प्रतिबंध नहीं है.
Post a Comment