UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड एग्जाम आज से शुरू, यहां देखें यूपीएमएसपी 10वीं, 12वीं की पूरी डेटशीट, शिफ्ट टाइमिंग और गाइडलाइंस

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड एग्जाम आज से शुरू, यहां देखें यूपीएमएसपी 10वीं, 12वीं की पूरी डेटशीट, शिफ्ट टाइमिंग और गाइडलाइंस

UPMSP 10th 12th Exam Date 2026: उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षाएं आज, 18 फरवरी 2026 से शुरू हो गई हैं। परीक्षाएं 12 मार्च 2026 तक चलेंगी।


इस वर्ष कुल 53,37,778 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें 27,61,696 छात्र कक्षा 10 और 25,76,082 छात्र कक्षा 12 के हैं। आज पहले दिन कक्षा 10 हिन्दी की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और कक्षा 12 सामान्य हिन्दी की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं डेटशीट 2026

डेटसब्जेक्टशिफ्ट
18 फरवरी 2026हिंदी / प्रारंभिक हिंदीसुबह
20 फरवरी 2026सामाजिक विज्ञानसुबह
23 फरवरी 2026अंग्रेजीसुबह
25 फरवरी 2026विज्ञानसुबह
27 फरवरी 2026गणितसुबह
28 फरवरी 2026संस्कृतसुबह
10 मार्च 2026चित्रकला / रंजन कलानिर्धारित अनुसार
12 मार्च 2026कृषिनिर्धारित अनुसार

आज के पेपर और शिफ्ट टाइमिंग (Exam Schedule Today)

आज, 18 फरवरी 2026 को दोनों कक्षाओं के लिए हिंदी का पेपर आयोजित किया जा रहा है:

पहली शिफ्ट (सुबह 8:30 – 11:45): हाईस्कूल (10वीं) – हिंदी / प्रारंभिक हिंदी।

दूसरी शिफ्ट (दोपहर 2:00 – 5:15): इंटरमीडिएट (12वीं) – हिंदी / सामान्य हिंदी।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं डेटशीट 2026

डेटसब्जेक्टशिफ्ट
18 फरवरी 2026हिंदी / सामान्य हिंदीदोपहर
23 फरवरी 2026जीव विज्ञान, गणितसुबह
24 फरवरी 2026अर्थशास्त्रसुबह
26 फरवरी 2026भूगोलसुबह
9 मार्च 2026मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्रसुबह
10 मार्च 2026व्यवसाय अध्ययन, गृहविज्ञानसुबह
12 मार्च 2026संस्कृतसुबह

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा केंद्र और व्यवस्थाएं

यूपी बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए इस बार प्रदेश में कुल 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनकी जानकारी इस प्रकार है।

596 राजकीय विद्यालय

3,453 सहायता प्राप्त विद्यालय

3,984 स्ववित्तपोषित विद्यालय शामिल हैं

नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए बोर्ड ने व्यापक इंतजाम किए हैं, जिसमें राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम (लखनऊ) से पूरी परीक्षा की मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके अलावा प्रश्नपत्रों के रिजर्व सेट डबल-लॉक अलमारी में सीलबंद रखे जाएंगे। उत्तर पुस्तिकाओं पर बोर्ड का माइक्रो-प्रिंटेड लोगो और विशेष मार्किंग होगी।

प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती और सभी परीक्षा कक्षों में दो सीसीटीवी कैमरे, वॉयस रिकॉर्डर, डीवीआर और हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा वेबकास्टिंग के जरिए लाइव निगरानी। नकल और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पूरे राज्य में 69 मंडलीय और 440 जिला स्तरीय उड़नदस्ते गठित किए गए हैं।

इन जिलों में विशेष सतर्कता

बोर्ड ने 18 जिलों को संवेदनशील श्रेणी में रखा है, जहां अतिरिक्त पुलिस बल और विशेष निगरानी दल तैनात किए गए हैं। सभी 75 जिलों और 18 मंडलों में राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

18 जिलों को संवेदनशील घोषित किया गया है।

222 परीक्षा केंद्र अति-संवेदनशील

683 परीक्षा केंद्र संवेदनशील

इसके अलावा यूपी बोर्ड ने नकल,पेपर लीक या और किसी भी सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: 18001806607 और 18001806608 जारी किया है, जिसपर अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से भी शिकायत दर्ज की जा सकती हैं।

छात्रों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें।

एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र साथ रखें।

मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिबंधित हैं।

ओएमआर शीट और उत्तर पुस्तिका में रोल नंबर सावधानी से भरें।

किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर तुरंत केंद्र व्यवस्थापक को सूचित करें।

संभावित परिणाम तिथि

पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार, परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, बोर्ड द्वारा आधिकारिक तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।

UP Board Exam 2026 FAQ

Q1. यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 कब तक चलेगी?
A. 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक।

Q2. कुल कितने छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं?
A. 53,37,778 छात्र।

Q3. परीक्षा केंद्रों की संख्या कितनी है?
A. पूरे राज्य में 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

Q4. नकल रोकने के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं?
A. सीसीटीवी निगरानी, डबल-लॉक सिस्टम, उड़नदस्ते, राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम और माइक्रो-प्रिंटेड उत्तर पुस्तिकाएं।

Q5. शिकायत कहां दर्ज कर सकते हैं?
A. टोल-फ्री नंबर 18001806607, 18001806608 या बोर्ड के सोशल मीडिया हैंडल पर।

Post a Comment

Previous Post Next Post