UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा कल से, जान लें गाइडलाइन और कॉपी भरने के नियम
P Board Exam 2026: एशिया के सबसे बड़े शिक्षा बोर्डों में शुमार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कल 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी.
इस परीक्षा में कुल 53 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे. जिसके लिए प्रदेश भर में 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा को निष्पक्ष और नकलमुक्त आयोजित कराने के लिए प्रशासन ने विस्तृत तैयारियां की हैं. जिसमें जिला प्रशासन का सहयोग लेना भी शामिल है. परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सीसीटीवी निगरानी समेत कई सख्त कदम उठाए गए हैं.
पिछले वर्षों को के रिकॉर्ड को देखते हुए प्रदेश के 18 जिलों को संवेदनशील और इनमें से कई को अति संवदेनशील घोषित किया गया है. इन जिलों पर प्रशासन खासतौर पर सतर्कता बरतेगा और पुलिस बल की मौजूदगी में परीक्षा होगी. दूसरी तरफ बोर्ड ने छात्रों को कुछ रियायत भी दी है. इनमें छात्रों को परीक्षा केंद्र में दाखिल होने के लिए आधे घंटे की रियायत शामिल है. आइए जानते हैं कि परीक्षा के दिन बोर्ड की ओर से छात्रों के लिए क्या-क्या निर्देश जारी किए गए हैं.
छात्रों के लिए यूपी बोर्ड के निर्देश
- नियमित छात्र अपने स्कूल की यूनीफॉर्म पहन कर परीक्षा देने जाएं.
- हर विषय के लिए बोर्ड परीक्षा की डेटशीट ध्यान से देखनी चाहिए.
- परीक्षा शुरू होने से कम से कम आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें.
- यूपी बोर्ड द्वारा जारी एडमिट कार्ड 2026 और एक ओरिजिनल फोटो आईडी कार्ड ले जाना न भूलें.
- हॉल के अंदर खाने-पीने की चीजें, टेक्स्टबुक या नोटबुक न ले जाएं.
- एग्जाम हॉल में फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर जैसे कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की इजाजत नहीं है.
कॉपी भरते समय जरूरी नियम
- सबसे पहले रोल नंबर, विषय कोड और प्रश्नपत्र सीरीज सही-सही भरें
- OMR/बारकोड या उपस्थितिपत्र पर हस्ताक्षर करना न भूलें
- उत्तर पुस्तिका पर नाम, स्कूल या मोबाइल नंबर न लिखें
- केवल नीले या काले पेन का उपयोग करें
- कटिंग कम करें और साफ-सुथरा लिखें
पेपर हल करने की रणनीति
- पहले 5-10 मिनट प्रश्नपत्र ध्यान से पढ़ें
- जो सवाल पक्का आता हो, वही पहले करें
- बहुत लंबा उत्तर लिखने से बेहतर है सटीक और पॉइंट में जवाब
- आखिरी 10 मिनट उत्तर मिलान (revision) के लिए जरूर रखें
- नक़ल या आपसी बातचीत से बचें- सीधे UFM (नकल) केस बन सकता है
एडमिट कार्ड छूट गया घर तो?
परीक्षा देने जा रहे और एडमिट कार्ड घर पर ही भूल गए तो घबराने कर बात नहीं है. इसके बिना परीक्षा नहीं छूटेगी. केंद्र व्यवस्थापक उसे परीक्षा देने के लिए मंजूरी दे सकते हैं. लेकिन छात्रों को अगले दिन अपना प्रवेश पत्र दिखाना अनिवार्य होगा.
Post a Comment