हवाई जहाज से शैक्षिक भ्रमण पर जाएंगी बेसिक स्कूलों की यह दो छात्राएं Rastreey Aviskar Abhiyan

हवाई जहाज से शैक्षिक भ्रमण पर जाएंगी बेसिक स्कूलों की यह दो छात्राएं

प्रयागराज : बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का आयोजन किया गया है। इसमें जनपद स्तरीय विज्ञान क्विज और माडल प्रदर्शनी लगाई गई। इसके विजेता उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहद्दीनपुर की नैंसी और उच्च प्राथमिक विद्यालय घोषापुर के सूफियान अहमद को हवाई जहाज से शैक्षिक भ्रमण का मौका मिला है। दोनों विद्यार्थी फरवरी के अंत में भ्रमण के लिए भेजे जाएंगे। अभी तिथि की घोषणा नहीं की गई है, यह निर्णय एडी बेसिक वाराणसी करेंगे।


राष्ट्रीय मेंटर शत्रुंजय शर्मा के अनुसार यह पहला मौका है जब विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण के लिए हवाई जहाज से ले जाया जा रहा है। इन विद्यार्थियों को विज्ञान व तकनीक से जुड़े संस्थानों को दिखाया जाएगा। वहां के विशेषज्ञों से संवाद का भी अवसर मिलेगा। प्रयागराज से चयनित नैंसी ने जिला स्तर पर स्मार्ट पाट का माडल बनाया और प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसका प्रयोग फोन के जरिए भी किया जा सकता है। एयर प्यूरीफायर, इनडोर प्लाटिंग अर्थात कमरे के भीतर पौधे लगाने के लिए भी प्रयोग कर सकते हैं। आम जीवन में इसकी उपयोगिता को देखते हुए विशेषज्ञों ने इसे महत्व दिया। इसीक्रम में सूफियान ने चुंबकीय रेल पटरी बनाई है। यह जापान की बुलेट ट्रेन की संरचना पर आधारित माडल है। बेंगलुरू जाने वाले दल में अलीगढ़, आगरा, बरेली, विंध्याचल, वाराणसी से चयनित विद्यार्थी भी शामिल रहेंगे।

इसके अतिरिक्त बाल विज्ञानियों का एक दल श्री हरिकोटा का भ्रमण करेगा। इस दल में आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती, मोरादाबाद, सहारनपुर, मेरठ के विद्यार्थी शामिल रहेंगे। तीसरा दल अहमदा बाद गांधीनगर जाएगा। इसमें लखनऊ, कानपुर, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या और देवीपाटन के चयनित छात्र छात्राएं रहेंगी। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि 'क्यों, कैसे और क्या' की जिज्ञासा को प्रोत्साहित करने के लिए यह पूरा कार्यक्रम रहेंगे 

प्रगति बाल उत्सव का मंडलीय आयोजन आज

माडल मीना मंच के चयनित बच्चों के लिए मंडलीय बाल उत्सव सोमवार को आदर्श कंपोजिट विद्यालय में होने जा रहा है। इसमें प्रयागराज के साथ प्रतापगढ़, कौशांबी और फतेहपुर के दस दस विद्यार्थी शामिल होंगे। जिला नोडल वालिका शिक्षा शत्रुंजय शर्मा के अनुसार शिक्षा निदेशक बेसिक संजय कुशवाहा की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम कराया जाएगा। खंड शिक्षाधिकारी मंडल मुख्यालय हरिश्चंद्र गिरि, जिला समन्वयक संतोष तिवारी अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम में चयनित क्च्चे कामिक बुक पर आधारित कच्चे रोल प्ले करेंगे। प्रगति के पंख पर आधारित प्रश्नोत्तरी भी कराई जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post