प्राइमरी स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी Annual Exam

प्राइमरी स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश की प्राइमरी स्कूलों की कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।


परीक्षाएं 20 मार्च तक चलेंगी। कक्षा एक की परीक्षा मौखिक होंगी। कक्षा दो से पांच तक की सभी विषयों की मौखिक एवं लिखित परीक्षाएं 16 मार्च को दो पालियों में होंगी। उसके बाद 17 मार्च से लिखित परीक्षाएं होंगी। बेसिक शिक्षा निदेशक ने प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे अपने निर्देश में कहा है कि परीक्षाओं को सकुशल कराने का पूर्ण उत्तरदायित्य संबंधित स्कूलों के स्तर पर प्रधानाध्यापक की विकास खण्ड स्तर पर संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी तथा जिले स्तर पर जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारियों का होगा।

यह भी कहा गया है कि परीक्षा के बाद मूल्यांक़न कार्य शुचितापूर्ण समयबद्ध रूप से कराते हुए 30 मार्च को परीक्षाफल घोषित करते हुए रिपोर्ट कार्ड छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में विद्यालय परिसर में वितरित किया जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post