राजकीय व एडेड माध्यमिक के 15 और वित्तविहीन विद्यालय के 5 शिक्षकों को मिलेगा राज्य और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार, देखें जारी सूची Rajya Mukhymantri Award

राजकीय व एडेड माध्यमिक के 15 और वित्तविहीन विद्यालय के 5 शिक्षकों को मिलेगा राज्य और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार, देखें जारी सूची 


लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने हर साल शिक्षक दिवस पर दिए जाने वाले शिक्षक पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। 2025 के लिए प्रदेश के राजकीय व एडेड माध्यमिक विद्यालय के 15 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुना गया है। शासन ने मंगलवार को इसके लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर दी।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव उमेश चंद्र की ओर से जारी सूची के मुताबिक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों में गाजियाबाद की रेनू तोमर, वाराणसी के डॉ. रमेश प्रताप सिंह, रायबरेली के गिरिजेश कुमार मल्ल, मुरादाबाद के डॉ. अनुज कुमार अग्रवाल, गोरखपुर के महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, संत कबीर नगर के अरुण कुमार ओझा व डॉ. अभिषेक कुमार सिंह शामिल हैं।

इनके अलावा रामपुर के डॉ. गौरव वाष्र्णेय, हापुड़ के अमित शर्मा, भदोही के डॉ. हरिश्चंद्र यादव, फिरोजाबाद के अश्वनी कुमार जैन, बरेली के राजपाल व डॉ संजय कुमार सिंह, आगरा के गुणधर लाल जैन न तथा वाराणसी के प्रकाश नारायण सिंह शामिल हैं। उन्होंने कहा, चयनित शिक्षकों को शिक्षकों को नियमानुसार सेवा विस्तार व सुविधाएं दी जाएंगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post