निर्धारित तालिका के अनुसार वर्ष 2026 में कुल 33 अवकाश घोषित किए गए हैं, जिनमें 4 अवकाश रविवार को पड़ रहे हैं। इन अवकाशों में राष्ट्रीय पर्व, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व, महापुरुषों की जयंती तथा प्रमुख त्योहार सम्मिलित हैं। इनमें प्रमुख रूप से नववर्ष दिवस, मकर संक्रांति, गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, होली, ईद-उल-फ़ितर, बुद्ध पूर्णिमा, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती, दशहरा, दीपावली, गुरु नानक जयंती एवं क्रिसमस डे आदि शामिल हैं।
परिषद द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि ग्रीष्मावकाश 20 मई से 15 जून तक तथा शीतकालीन अवकाश 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक रहेगा। विद्यालयों का शिक्षण समय मौसम के अनुसार निर्धारित किया गया है। विशेष परिस्थितियों में जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय अवकाश घोषित किए जा सकेंगे।
यह अवकाश तालिका विद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियों के सुचारु संचालन, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के हित तथा शैक्षणिक अनुशासन को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है। सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।
| क्र | अवकाश नाम | तिथि | दिन |
|---|---|---|---|
| 1 | हजरत अली का जन्म दिवस | 03 जनवरी 2026 | शनिवार |
| 2 | मकर संक्रांति | 14 जनवरी 2026 | बुधवार |
| 3 | बसंत पंचमी | 23 जनवरी 2026 | शुक्रवार |
| 4 | गणतंत्र दिवस | 26 जनवरी 2026 | सोमवार |
| 5 | संत रविदास जयंती | 01 फरवरी 2026 | रविवार |
| 6 | महाशिवरात्रि | 15 फरवरी 2026 | रविवार |
| 7 | होलिका दहन | 02 मार्च 2026 | सोमवार |
| 8 | होली | 04 मार्च 2026 | बुधवार |
| 9 | ईद-उल-फितर | 21 मार्च 2026 | शनिवार |
| 10 | रामनवमी | 26 मार्च 2026 | गुरुवार |
| 11 | महावीर जयंती | 31 मार्च 2026 | मंगलवार |
| 12 | गुड फ्राइडे | 03 अप्रैल 2026 | शुक्रवार |
| 13 | डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती | 14 अप्रैल 2026 | मंगलवार |
| 14 | बुद्ध पूर्णिमा | 01 मई 2026 | शुक्रवार |
| 15 | ईद-उल-जुहा (बकरीद) | 27 मई 2026 | बुधवार |
| 16 | मोहर्रम | 26 जून 2026 | शुक्रवार |
| 17 | चेहलुम | 04 अगस्त 2026 | मंगलवार |
| 18 | स्वतंत्रता दिवस | 15 अगस्त 2026 | शनिवार |
| 19 | ईद-ए-मिलाद / बारावफात | 26 अगस्त 2026 | बुधवार |
| 20 | रक्षाबंधन | 28 अगस्त 2026 | शुक्रवार |
| 21 | जन्माष्टमी | 04 सितम्बर 2026 | शुक्रवार |
| 22 | विश्वकर्मा पूजा | 17 सितम्बर 2026 | गुरुवार |
| 23 | अनंत चतुर्दशी | 25 सितम्बर 2026 | शुक्रवार |
| 24 | महात्मा गांधी जयंती | 02 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार |
| 25 | दशहरा (विजय दशमी) | 20 अक्टूबर 2026 | मंगलवार |
| 26 | महर्षि वाल्मीकि जयंती | 26 अक्टूबर 2026 | सोमवार |
| 27 | सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती | 31 अक्टूबर 2026 | शनिवार |
| 28 | दीपावली | 08 नवम्बर 2026 | रविवार |
| 29 | गोवर्धन पूजा | 09 नवम्बर 2026 | सोमवार |
| 30 | भैया दूज / चित्रगुप्त जयंती | 11 नवम्बर 2026 | बुधवार |
| 31 | छठ पूजा | 15 नवम्बर 2026 | रविवार |
| 32 | गुरु नानक जयंती | 24 नवम्बर 2026 | मंगलवार |
| 33 | क्रिसमस डे | 25 दिसम्बर 2026 | शुक्रवार |
अवकाश से जुड़ी विशेष बातें- तालिका में अंकित अवकाश परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में देय होंगे।
- जिलाधिकारी द्वारा अनुमन्य अवकाश भी मान्य होंगे।
- मुस्लिम त्यौहार चन्द्र दर्शन के अनुसार मनाए जाएंगे।
- ग्रीष्मावकाश 20 मई से 15 जून तक रहेगा।
- शीतकालीन अवकाश 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक रहेगा।
- राष्ट्रीय पर्वों पर विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
1- उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में तालिका में अंकित अवकाश देय होंगे।
2- प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हेतु कक्षा 1 से 5 तथा कक्षा 6 से 8 में पढ़ाई के घंटे निम्नवत निर्धारित हैं :–
शैक्षिक समय
01 अप्रैल से 30 सितम्बर तक
प्रातः 08:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक
(प्रार्थना सभा/योगाभ्यास प्रातः 08:00 बजे से 08:15 तक)
01 अक्टूबर से 31 मार्च तक
प्रातः 09:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक
(प्रार्थना सभा/योगाभ्यास प्रातः 09:00 बजे से 09:15 तक)
ग्रीष्मकाल में मध्यान्ह भोजन
प्रातः 10:30 बजे से 11:00 बजे तक
शीतकाल में मध्यान्ह भोजन
अपराह्न 12:00 बजे से 12:30 बजे तक होगा।
3- जिलाधिकारी द्वारा अनुमन्य अवकाश देय होंगे।
4- मुस्लिम त्यौहार चन्द्र दर्शन के अनुसार मनाये जायेंगे।
5- होली/दीपावली अथवा हरितालिका तीज, करवा चौथ, संकटा चतुर्थी एवं हलषष्ठी/ललई छठ, जीवित्पुत्रिका व्रत/अहई अष्टमी का अवकाश शिक्षिकाओं एवं पिता-विवर्जन का अवकाश शिक्षक/शिक्षिकाओं को देय होगा।
6- ग्रीष्मावकाश 20 मई से 15 जून तक।
7- शीतकालीन अवकाश 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक।
8- ग्रीष्मकाल एवं शीतकाल में मौसम परिवर्तन के दृष्टिगत सक्षम अधिकारी द्वारा विद्यालय संचालन के समय में आवश्यकतानुसार परिवर्तन निर्गत और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के अन्तर्गत निर्धारित शैक्षिक घण्टों में कमी न होने के दृष्टिगत किया जायेगा।
9- राष्ट्रीय पर्वों पर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
10- महापुरुषों के साथ-साथ देश के स्वाधीनता आन्दोलन के क्रान्तिकारियों एवं प्रसिद्ध समाज सुधारकों आदि के जन्म दिवस पर विद्यालयों में उनके व्यक्तित्व, कृतित्व तथा उनके जीवन के सन्दर्भ में छात्र-छात्राओं को बताया जायेगा।
उपरोक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।


Post a Comment