NPS पर बड़ा बदलाव: अब 80% रकम एकमुश्त निकाल सकेंगे, Annuity 40% से घटकर 20% हुई; क्या और किसे होगा फायदा?

NPS पर बड़ा बदलाव: अब 80% रकम एकमुश्त निकाल सकेंगे, Annuity 40% से घटकर 20% हुई; क्या और किसे होगा फायदा?

PS withdrawal rules 2025: नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) पर बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने NPS के एग्जिट नियमों में अहम बदलाव करते हुए अनिवार्य वार्षिकी (annuity reduced to 20% NPS) की सीमा 40% से घटाकर 20% कर दी है।


इसका मतलब साफ है कि अब निवेशक रिटायरमेंट या तय शर्तों पर अपनी जमा राशि का 80% तक हिस्सा एकमुश्त (Lump Sum) निकाल सकेंगे। इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

नए नियमों के मुताबिक, अगर किसी निवेशक की कुल जमा राशि (Accumulated Pension Wealth- APW) 5 लाख रुपए (NPS full withdrawal 5 lakh) तक है, तो वह 100% रकम एकमुश्त निकाल सकता है और उसे Annuity खरीदना जरूरी नहीं होगा। वहीं, 5 लाख रुपए से ज्यादा APW होने पर निवेशक अधिकतम 80% राशि लमसम (Lump Sum) और कम से कम 20% राशि Annuity में लगानी होगी।

यह भी पढ़े- ओल्ड पेंशन स्कीम पर सबसे बड़ी खबर: OPS की बहाली पर सरकार ने दे दिया लिखित जवाब; कर्मचारियों की मांग पर क्या कहा?

सरकारी और प्राइवेट NPS खाताहोल्डर पर लागू

नोटिफिकेशन में साफ किया गया है कि यह नियम सरकारी और गैर-सरकारी दोनों सेक्टर के NPS खाताधारकों पर लागू होंगे। स्वैच्छिक निकासी, रिटायरमेंट, 60 साल के बाद एग्जिट और मृत्यु जैसी अलग-अलग परिस्थितियों में भी लमसम (lump sum withdrawal NPS) और Annuity के विकल्पों को सरल किया गया है।

रिटायरमेंट प्लानिंग को आसान बनाएगा नियम

सरकार का कहना है कि इस बदलाव का मकसद निवेशकों को ज्यादा लचीलापन देना और रिटायरमेंट के समय नकदी जरूरतों को पूरा करना है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, Annuity की अनिवार्यता घटने से NPS अब पहले के मुकाबले और आकर्षक निवेश विकल्प बन गया है, खासकर उन लोगों के लिए जो रिटायरमेंट पर बड़ी रकम एक साथ पाना चाहते हैं। साफ शब्दों में कहें तो यह बदलाव NPS निवेशकों के लिए फायदे का सौदा माना जा रहा है और रिटायरमेंट प्लानिंग (NPS retirement benefits) को ज्यादा आसान बनाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post