JNVST Answer Key 2026: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 आंसर-की और रिजल्ट कब होगा जारी? ये है डाउनलोड का तरीका

JNVST Answer Key 2026: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 आंसर-की और रिजल्ट कब होगा जारी? ये है डाउनलोड का तरीका

JNVST Answer Key 2026 Released Soon: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026 में शामिल होने वालों के लिए जल्द कक्षा 6 आंसर-की को जारी किया जाएगा.

पहले चरण की ये परीक्षा कक्षा 6 के लिए 13 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी. नवोदय विद्यालय की ओर से कक्षा 6 आंसर-की, रिजल्ट और कट ऑफ जैसी जानकारी को भी जल्द ही जारी किया जाएगा. कैसे नवोदय विद्यालय कक्षा 6 आंसर-की को चेक कर सकते हैं और डाउनलोड किया जा सकता है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

कब तक जारी होगी जेएनवीएसटी कक्षा 6 की आंसर-की?

नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा कक्षा 6 की आंसर-की को जल्द जारी किया जा सकता है. खबरों की मानें तो दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक आंसर-की जारी कर दी जाएगी.


कब तक जारी होगा पहले चरण का रिजल्ट?

जेएनवीएसटी कक्षा 6 की आंसर-की को जारी करने का बाद नवोदय विद्यालय द्वारा पहले चरण के रिजल्ट को भी जारी कर दिया जाएगा. जनवरी 2026 में जेएनवीएसटी कक्षा 6 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जा सकता है. रिजल्ट के साथ ही रिजल्ट के साथ ही कटऑफ की जानकारी भी जारी कर दिया जाएगा. हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

कैसे और कहां से डाउनलोड करें कक्षा 6 की आंसर-की?

आधिकारिक घोषणा के बाद कक्षा 6 की आंसर-की को देख सकेंगे. इसके लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट- navodaya.gov.in पर जाना होगा. नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही छात्र कक्षा 6 की आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे. इसके माध्यम से एंट्रेंस एग्जाम में उम्मीदवार अपने परफॉर्मेंस का आकलन कर सकेंगे. छात्रों के लिए जवाबों को JNVST आंसर-की 2026 के जरिए देखना का मौका मिल सकेगा.

जवाहर नवोदय क्लास 6 आंसर-की डाउनलोड करने का तरीका

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर लेटेस्ट नोटिफिकेशन चेक करें.
  3. 'JNVST 2026 Answer Key Class 6' शो होगा उस पर क्लिक करें.
  4. लिंक के माध्यम से आंसर-की का PDF स्क्रीन पर शो होगा.
  5. यहां से JNVST 2026 Answer Key Class 6 को डाउनलोड कर सकते हैं.

Post a Comment

Previous Post Next Post