बोर्ड ने ऑनलाइन काटे थे, ऑफलाइन बन गए परीक्षा केंद्र
अम्बेडकरनगर, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए जनपद स्तर से अंतिम रूप से केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति ने विद्यालयों से प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करते हुए ऑफलाइन 26 नए केंद्र बनाए हैं।
वहीं ऑनलाइन बोर्ड की तरफ से प्रस्तावित चार राजकीय और तीन एडेड माध्यमिक विद्यालयों को मानक पूरा न करने पर केंद्र सूची से अलग कर दिया गया है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब जनपद के 114 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा होगी। बोर्ड की तरफ से ऑनलाइन 95 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिस पर विद्यालयों से आपत्ति मांगी गई थी।
विभाग को ऑनलाइन कल 135 आपत्ति प्राप्त हुई थी। जिसमें पुनः केंद्र बनाने और परीक्षार्थियों की संख्या कम करने से संबंधित आपत्ति थी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति की बैठक में ऑफलाइन 26 नए केंद्र बनाए गए हैं। इसमें एक एडेड माध्यमिक विद्यालय है जबकि 25 वित्त विहीन विद्यालय हैं। इस तरह से अब कल 114 केंद्रों पर वर्ष 2026 में यूपी बोर्ड की परीक्षा कराई जाएगी। जो पिछले वर्ष से एक केंद्र ज्यादा है।
Post a Comment