3.23 लाख बच्चों की अब तक नहीं बनी अपार आईडी UDISE PLUS PORTAL

3.23 लाख बच्चों की अब तक नहीं बनी अपार आईडी

लखीमपुर। यू-डायस प्लस पोर्टल से सभी बच्चों की अपार आईडी (आटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री) जनरेट करने के कई बार दिए गए निर्देश के बाद भी अब तक तीन लाख 23 हजार से ज्यादा बच्चों की अपार आईडी जनरेट नहीं हुई है।

अपार आईडी जनरेट होने से बच्चों के सभी शैक्षिक अभिलेख इसमें दर्ज हो जाएंगे। स्कूलों की लापरवाही आईडी जनरेट नहीं हो सकी है। निदेशालय से इसकी लगातार समीक्षा हो रही है। बीएसए ने सभी बीईओ, प्रधानाध्यापकों के अलावा डीआईओएस व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को पत्र लिखा है। शैक्षिक सत्र 2025-26 में पढ़ने वाले सभी बच्चों की अपार आईडी यू-डायस प्लस पोर्टल से जनरेट करने का निर्देश दिया गया।


दिया गया समय पूरा हो गया पर अब तक जिले के तीन लाख 23 हजार से ज्यादा बच्चे ऐसे हैं जिनकी अपार आईडी अब तक जनरेट नहीं हुई है। अगर आंकड़ों को देखा जाए तो परिषदीय स्कूलों में अभी तक करीब 28 प्रतिशत बच्चों की आईडी जनरेट नहीं हुई है। वहीं बेसिक से मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में 51 प्रतिशत, माध्यमिक स्कूलों में करीब 40 प्रतिशत और मदरसा में पढ़ने वाले 55 प्रतिशत बच्चों की आईडी जनरेट नहीं की गई है। अब निदेशालय ने आईडी जनरेट करने के लिए 25 दिसम्बर तक का समय दिया है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य व बीईओ को पत्र लिखकर निर्देश दिया कि सभी बच्चों की आईडी 25 दिसम्बर से पहले जनरेट कराएं। वहीं डीआईओएस और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को पत्र लिखकर बच्चों की अपार आईडी जनरेट कराने को कहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post