UIDAI का बड़ा फैसला: आज से बढ़ गई Aadhar card करवाने की फीस, अब देने होंगे इतने पैसे

UIDAI का बड़ा फैसला: आज से बढ़ गई Aadhar card करवाने की फीस, अब देने होंगे इतने पैसे

नेशनल डेस्क: अगर आप अपने आधार कार्ड में कोई बदलाव कराने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। UIDAI ने आधार कार्ड से जुड़ी सेवाओं की फीस बढ़ा दी है। यह नई दरें आज 1 अक्टूबर से लागू हो गई हैं।


आधार अपडेट के लिए अब देने होंगे ज़्यादा पैसे

UIDAI ने लगभग 5 साल बाद इन शुल्कों में बढ़ोतरी की है। नया आधार कार्ड बनवाने पर अब भी कोई फीस नहीं लगेगी। यह बढ़ा हुआ शुल्क उन लोगों पर लागू होगा जो आधार कार्ड बनने के बाद उसमें कोई बदलाव (नाम, पता, बायोमीट्रिक या अन्य विवरण) कराते हैं।

बच्चों के लिए बड़ी राहत और नियम

UIDAI ने बच्चों और किशोरों के लिए बायोमीट्रिक अपडेट को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है। 5 से 7 साल और 15 से 17 साल की उम्र वाले बच्चों और किशोरों के लिए बायोमीट्रिक अपडेट अब निशुल्क रहेगा। पहले इसके लिए ₹50 शुल्क लगता था। इन आयु वर्गों में यह बायोमीट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य रहेगा। नवजात बच्चों के लिए आधार कार्ड निशुल्क रहेगा। 5 साल की उम्र पूरी होने पर उनका पहला बायोमीट्रिक अपडेट अनिवार्य होता है।

इस सर्विस पर नहीं लगेगी कोई फीस

UIDAI ने घर बैठे (होम सर्विस) आधार कार्ड अपडेट कराने की फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। अपनी सुविधा अनुसार घर या बताए गए पते पर मशीन मंगाकर आधार अपडेट कराने की फीस अब भी ₹700 ही है। यह सुविधा UIDAI को ईमेल करने के बाद मिल पाती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post