PET की आंसर की पर 17 सिंतबर तक दर्ज होगी आपत्ति, आयोग की वेबसाइट पर जारी किया गया लिंक
UPSSSC PET EXAM ANSWER KEY
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) की उत्तर कुंजी (आंसर की) नौ सितंबर को जारी हुई थी। अब अभ्यर्थियों को यदि किसी प्रश्न या उत्तर कुंजी पर आपत्ति है, तो वे निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से 17 सितंबर तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
यह सुविधा केवल आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए लिंक से ही मिलेगी।
| UPSSSC PET EXAM ANSWER KEY |
आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा छह और सात सितंबर को 48 जिलों में चार पालियों में हुई थी। आयोग ने सभी पालियों में हुई परीक्षा पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए लिंक जारी किया है। अभ्यर्थी अपने पंजीकरण संख्या, रोलनंबर, जन्मतिथि डालकर पोर्टल में साइन कर सकते हैं। हर आपत्ति के लिए 100 रुपये ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा। आपत्ति केवल एक बार और केवल आयोग की वेबसाइट पर आनलाइन दर्ज की जा सकती है। डाक, ई-मेल या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं होंगी।
Post a Comment