परिषदीय स्कूलों के 66 शिक्षकों को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। माध्यमिक स्कूलों के बाद राज्य सरकार ने बुधवार को परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के भी राज्य अध्यापक पुरस्कारों की घोषणा कर दी। इस बार बेसिक शिक्षा के 66 शिक्षक-शिक्षिकाओं को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुना गया है।
अपर मुख्य सचिव (बेसिक शिक्षा) दीपक कुमार ने आज राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी की। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए राज्य चयन समिति की बीते 24 से 31 जुलाई एवं 01, 07, 08, 11 एवं 12 अगस्त को हुई बैठकों के बाद की संस्तुतियों के अनुसार चयनित शिक्षकों की सूची तैयार की गई है।
चयनित शिक्षकों को पांच सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार पाने के लिए चयनित शिक्षकों को चार सितम्बर को ही लखनऊ पहुंचने को कहा गया है। इसके लिए बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से चयनित शिक्षकों के नाम पत्र जारी करते हुए उनके लखनऊ में प्रवास के लिए आवासीय एवं भोजन की व्यवस्था विभाग की ओर से किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों के नाम इस प्रकार हैं - क्रम सं. शिक्षक का नाम जिला विद्यालय का नाम 1. राज कुमार अलीगढ़ प्राथमिक विद्यालय रोहिना सिंहपुर 2. राम पलट सिंह अंबेडकरनगर उच्च प्राथमिक विद्यालय कुड़िया चितौना 3. किरन सिंह अमेठी प्राथमिक विद्यालय माधवपुर 4. हेम लता औरैया रठगांव (कंपोजिट) एरवा 5. बहोरन सिंह आगरा पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय बल्हेरा कंपोजिट 6. अनूप मल्होत्रा अयोध्या कंपोजिट विद्यालय पाराताजपुर-2 7. अभिमन्यु यादव आजमगढ़ कंपोजिट विद्यालय सरायमीर 8. ममता बागपत प्राथमिक विद्यालय टटीरी नं.-1 9. मनोज कुमार सिंह बहराइच प्राथमिक विद्यालय गुलरिहा गाजीपुर 10. बृजेश कुमार बलिया पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय, उसमा 11. भानु प्रकाश मिश्र बलरामपुर कंपोजिट विद्यालय सरायखास 12. रश्मि अग्रवाल बांदा उच्च प्राथमिक विद्यालय, बड़ोखर खुर्द 13. लक्ष्मी सिंह बाराबंकी कंपोजिट विद्यालय मनेरा 14. जितेन्द्र सिंह बरेली उच्च प्राथमिक विद्यालय फैजनगर 15. राजीव उपाध्याय बस्ती प्राथमिक विद्यालय अगई भगाड़ 16. संतोष कुमार सिंह भदोही उच्च प्राथमिक विद्यालय डभका 17. सुनील कुमार बिजनौर प्राथमिक विद्यालय स्योहारा प्रथम 18. हिरदेश चन्द्र माथुर बदायूं प्राथमिक विद्यालयचतुरी नगला 19, हरीचरन राम चन्दौली उच्च प्राथमिक विद्यालय बबुरी 20. शिव भूषण त्रिपाठी चित्रकूट उच्च प्राथमिक विद्यालय रेरुवा 21. शीला चतुर्वेदी देवरिया प्राथमिक विद्यालय, वैरौना 22. निशा सक्सेना इटावा पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय स्कूल काधनी 23. अनिल कुमार सिंह गंगवार फर्रुखाबाद आदर्श विद्यालय पितौरा 24. सीमा सविता फतेहपुर कंपोजिट विद्यालय जहानाबाद 25. मनीषा रानी फिरोजाबाद कंपोजिट विद्यालय जरौली कला 26. सुमन यादव गौतमबुद्धनगर प्राथमिक विद्यालय चौड़ा सहादतपुर 27. प्रमोद कुमार गाजियाबाद पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय सुहाना 28. ऋतु श्रीवास्तव गाजीपुर कंपोजिट विद्यालय डिलिया 29. वंदना पटेल गोण्डा प्राथमिक विद्यालय महेशपुर 30. प्रमोद कुमार सिंह गोरखपुर पीएमश्री कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय उसका 31. रोहताश कुमार जुरैल हाथरस प्राथमिक विद्यालय धाधऊ 32. होरीलाल हरदोई उच्च प्राथमिक विद्यालय अगमपुर 33. सतीश कुमार सिंह जौनपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय अशोकपुरकलां 34. सरिता गौतम कन्नौज प्राथमिक विद्यालय आसकरनपुरवा 35. प्रताप नारायन कानपुर देहात डिलौलिया सविलियन 36. राजन लाल कानपुर नगर प्राथमिक विद्यालय बसठी प्रथम 37. राकेश कुमार राजपूत कासगंज प्राथमिक विद्यालय महदा 38. शंकर दयाल पाठक कुशीनगर पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय अगड़रिया 39. मोहीनी श्रीवास्तव लखीमपुर खीरी उच्च प्राथमिक विद्यालय खंभारखेड़ा 40. सचिन निरंजन ललितपुर कंपोजिट विद्यालय टेनगा 41. अंजलि सक्सेना लखनऊ पीएमश्री बेसिक विद्यालय खुशहालगंज 42. श्रीचन्द महाराजगंज कंपोजिट विद्यालय लेजार महादेवा 43. आभा मिश्रा महोबा उच्च प्राथमिक विद्यालय बरा 44. दिनेश कुमार मैनपुरी प्राथमिक विद्यालय बड़ेरी 45. गुरू प्यारी सत्संगी मथुरा उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरजापुर 46. शिवाकांत सिंह मऊ उच्च प्राथमिक विद्यालय भरथिया कादीपुर 47. रेनू सिंह कदान मेरठ कंपोजिट विद्यालयखिर्चा जलालपुर 48. शीला देवी मीरजापुर प्राथमिक विद्यालय बसही कलां 49. रविन्द्र पाल सिंह मुरादाबाद उच्च प्राथमिक विद्यालय भैंसिया 50. वर्षा सक्सेना पीलीभीत कंपोजिट विद्यालय माननीय कांशीराम शहरी आवास पकड़ियानौगवा ललौरीखेड़ा 51. वंदना सिंह प्रतापगढ़ उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनाही 52. रीना मिश्रा प्रयागराज संविलयन विद्यालय चकसिकन्दर 53. राज लक्ष्मी वर्मा रायबरेली उच्च प्राथमिक विद्यालय सुदौली 54. ऋचा शर्मा रामपुर कंपोजिट विद्यालय सोहना 55. रणधीर सिंह सहारनपुर ढ़िक्काकला (समग्र) 56. राखी अग्रवाल सम्भल कंपोजिट विद्यालय जनेटा-1 57. रामस्नेही यादव संतकबीर नगर उच्च प्राथमिक विद्यालय बनकटवा 58. डा. विनय कुमार भट्ट शाहजहांपुर संविलियन विद्यालय शाहबेगपुर 59. संजय कुमार शामली प्राथमिक विद्यालय न-1 एलम 60. अशोक कुमार श्रावस्ती उच्च प्राथमिक विद्यालय पटना 61. मुस्तन शेरुल्ला सिद्धार्थनगर पूर्व माध्यमिक विद्यालय लेदवा 62. किस्मत द्विवेदी सीतापुर प्राथमिक विद्यालय पैगंबरपुर 63. शालिनी गुप्ता सोनभद्र कंपोजिट विद्यालय मुर्धवा 64. बबिता सिंह सुलतानपुर प्राथमिक विद्यालय कस्बा सुलतानपुर 65. सेविना सीक्षित उन्नाव प्राथमिक विद्यालय बांगरमऊ ग्रामीण 66. चक्रधर चौबे वाराणसी प्राथमिक विद्यालय नहवानीपुर
0 Comments