शिक्षा सेवा चयन आयोग को जल्द मिलेंगे चार उप सचिव,तेजी से बढ़ेगी भर्ती प्रक्रिया Education Service Selection Commission

शिक्षा सेवा चयन आयोग को जल्द मिलेंगे चार उप सचिव,तेजी से बढ़ेगी भर्ती प्रक्रिया

व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें/

बेसिक शिक्षा विभाग की एंड्रॉयड एप्लिकेशन को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें /

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को जल्द चार नए उप सचिव मिल जाएंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश शासन उच्च शिक्षा अनुभाग-5 की ओर से विज्ञापन जारी का आवेदन मांग लिए गए हैं। उप सचिवों की नियुक्तियों के बाद शिक्षा सेवा चयन आयोग में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी।



वर्तमान में शिक्षा सेवा चयन आयोग में केवल एक कार्यवाहक उप सचिव हैं, जबकि शासन अब चार स्थायी उप सचिवों की नियुक्ति करने जा रहा है। इसका विज्ञापन आठ जून को जारी कर दिया गया है। विज्ञापन तिथि से 21 दिनों के भीतर आवेदन मांगे गए हैं। चारों उप सचिव प्रतिनियुक्ति पर रखे जाएंगे। इन पर बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा में शिक्षक भर्ती की जिम्मेदारी होगी।

उप सचिव को तीन वर्ष की अवधि के लिए प्रतिनियुक्ति पर रखा जाएगा। उपसचिवों की नियुक्ति के बाद भर्ती प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।

अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी के 4163 पदों व अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों पर दो साल से भर्ती लंबित पड़ी है। इन दोनों भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया अगस्त-2022 में पूरी हो चुकी है।

इसके अलावा आयोग को नई भर्तियां भी शुरू करनी है और भर्तियों से संबंधित दस्तावेजों को तैयार करने में उप सचिव की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में जब तक उप सचिवों की नियुक्ति नहीं हो जाती है, तब तक भर्ती प्रक्रिया में तेजी नहीं आ सकेगी। जुलाई के पहले सप्ताह में शिक्षा सेवा चयन आयोग को चार नर उप सचिव मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post