Ticker

10/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

CBSE CLASS 10TH RESULT 93.60% रहा 10वीं का परिणाम, करीब 20 लाख ने पास की परीक्षा; ऐसे चेक करें अपने अंक

93.60% रहा 10वीं का परिणाम, करीब 20 लाख ने पास की परीक्षा; ऐसे चेक करें अपने अंक
  • जेएनवी, केवी: 99.09%
  • स्वतंत्र: 94.54%
  • सीटीएसए: 94.40%
  • सरकारी: 86.72%
  • सरकारी सहायता: 83.95%

  • लड़के: 92.71%
  • लड़कियां: 94.75%
  • ट्रांसजेंडर: 91.30%

इस साल लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है.


इस बार पूर्वी दिल्ली क्षेत्र से 10वीं कक्षा की अंतिम परीक्षा के लिए 1,94,565 छात्र पंजीकृत थे। वहीं, पश्चिमी दिल्ली में 1,23,592 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। पूरे दिल्ली क्षेत्र में कुल 318156 छात्र पंजीकृत थे।

आंकडेपूर्वी दिल्लीपश्चिमी दिल्ली
पंजीकृत1,94,5651,23,592
परीक्षा में शामिल हुए193612122923
उत्तीर्ण छात्र182874115775
उत्तीर्ण प्रतिशत94.45%94.18%

10वीं में पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली से आगे रही है। ईस्ट दिल्ली में उत्तीर्ण प्रतिशत 94.45% रहा, जबकि वेस्ट दिल्ली का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.18% रहा है। नोएडा क्षेत्रवार टॉप परफॉर्मर की लिस्ट में 16वें नंबर पर है। नोएडा में उत्तीर्ण प्रतिशत 90.46% है।

सीबीएसई बोर्ड 10वीं में भी त्रिवेंद्रम सबसे टॉप पर रहा। यहां उत्तीर्ण प्रतिशत 99.75% रहा है।

छात्रों को सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सभी विषयों और कुल मिलाकर न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। छात्रों को सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए ई से उच्च ग्रेड प्राप्त करना आवश्यक है।

इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 93.60 फीसदी रहा है। बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के नतीजे आज ही जारी किए हैं। 12वीं के मुकाबले 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत अधिक है।

CBSE 10th Result 2024: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 10वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है। जिन भी छात्रों ने हाई स्कूल की परीक्षा दी थी, वे सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments