Download Pragati Ke Pankh Meena Manch PDF मीना मंच की गतिविधियों को अधिक रोचक और सार्थक बनाने हेतु "प्रगति के पंख" नामक साप्ताहिक ऐक्टिविटी बुक करें डाउनलोड

SARKARI RESULT
By -
0
Download Pragati Ke Pankh Meena Manch PDF मीना मंच की गतिविधियों को अधिक रोचक और सार्थक बनाने हेतु "प्रगति के पंख" नामक साप्ताहिक ऐक्टिविटी बुक करें डाउनलोड

 मीना मंच की गतिविधियों को अधिक रोचक और सार्थक बनाने हेतु "प्रगति के पंख" नामक साप्ताहिक ऐक्टिविटी बुक करें डाउनलोड 


2023-24 में मीना मंच की गतिविधियों को अधिक रोचक और सार्थक बनाने हेतु बच्चों के लिए "प्रगति के पंख" नामक साप्ताहिक ऐक्टिविटी बुक तैयार की गई है। इस ऐक्टिविटी बुक में किशोर किशोरियों के जीवन से सम्बंधित मुद्दों पर आधारित १२ सत्र हैं, जैसे- पोषण, जेंडर, आत्म सम्मान और आत्म विश्वास, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्यालय सुरक्षा, हाथों की स्वच्छता, निजी स्वच्छता, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन। इस अभियान से जुड़े प्रत्येक सफलता की कहानी का संकलन करें। इन 12 सत्रों का संचालन पाठ्यक्रम में निर्धारित विषयों से जोड़कर पढ़ाया जाये/सिखाया जाये।




इन सत्रों के माध्यम से पावर एंजिल और मीना मंच के सदस्य नई जानकारियाँ, पाठ्य पुस्तकों के अध्यायों को प्रोजेक्ट के माध्यम से करके सीखने के साथ ही जीवन कौशल और सकरात्मक व्यवहारों को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। साथ ही सत्रों में ऐसी गतिविधियाँ दी गई हैं जहां वे अपने परिवार तथा समुदाय के साथ सीखी गई नई जानकारियाँ और सकारात्मक व्यवहार साझा करने के लिए प्रेरित होंगे। 

उपरोक्त सत्रों के सफल संचालन हेतु "प्रगति के पंख" नामक प्रशिक्षण मार्गदर्शिका तैयार की गई है। इस मार्गदर्शिका की सहायता से शिक्षक/शिक्षिकाऐं ना केवल सम्बंधित विषयों पर किशोर किशोरियों को जागरूक करेंगे, जो उनके विद्यालयों में उपस्थिति एवं ठहराव दर को बढ़ाने में सहायक होगा।

हम आशा करते हैं कि प्रत्येक सत्र संचालन से पूर्व आप उससे सम्बंधित प्रशिक्षण मार्गदर्शिका का सम्बंधित सत्र अवश्य पढ़ेंगे और दिए गए निर्देश तथा जानकारियों का पूरा लाभ उठाएँगे।

आपकी इस नई यात्रा हेतु अनेक शुभकामनाएँ!



































































Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)