Ticker

10/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

CBSE Board: 10वीं के साइंस पेपर में पूछे गए थे ये सवाल, इस बार इनसे मिलते-जुलते आ सकते हैं प्रश्न, यहां देखें

CBSE Board: 10वीं के साइंस पेपर में पूछे गए थे ये सवाल, इस बार इनसे मिलते-जुलते आ सकते हैं प्रश्न, यहां देखें


CBSE 10th Science Questions: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की साइंस विषय की 2 मार्च, 2024 को आयोजित की जाएगी। साइंस एक ऐसा विषय है, जिसमें अगर छात्र के कॉन्सेप्ट क्लियर हैं तो वह आसानी से मार्क्स हासिल कर सकते हैं।

बता दें, सीबीएसई ने पिछले 5 साल के प्रश्न पत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपलोड किए हैं। जिसके आधार पर हम आपको बता रहे हैं, साइंस के पेपर में पिछले साल कैसे प्रश्न पूछे गए थे।

साइंस विषय की परीक्षा कुल 80 मार्क्स के लिए आयोजित की जाएगी। जिसमें 39 प्रश्न पूछे जाएंगे और सभी प्रश्नों को हल करना जरूरी होगा। बता दें सीबीएसई बोर्ड ने 2019, 2020, 2021, 2022 और 2023 के प्रश्न पत्र अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, वह आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के माध्यम से इन प्रश्न पत्रों को डाउनलोड कर अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं। इसी के साथ आपको बता दें, सीबीएसई ने साइंस के सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया है, ऐसे में इस साल भी नीचे बताए गए प्रश्नों से मिलते-जुलते प्रश्न इस बार पूछे जा सकते हैं।


प्रश्न पत्रों को डायरेक्ट डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2024 15 फरवरी से 13 मार्च तक निर्धारित की गई है। सीबीएसई कक्षा 10वीं की साइंस परीक्षा 2 मार्च को आयोजित की जाएगी। पेपर सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक 3 घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा। सीबीएसई कक्षा 10वीं साइंस का पेपर कुल 100 मार्क्स का होगा, जिसमें थ्योरी पेपर 80 मार्क्स का होगा और 20 मार्क्स इंटरनल अससेमेंट और प्रैक्टिकल होगा।

बता दें, कक्षा 10वीं सीबीएसई के पिछले साल के प्रश्न पत्र में कुल 39 प्रश्न हैं, जो 5 सेक्शन में बांटे गए हैं। इसी के साथ इन सभी प्रश्नों को हल करना अनिवार्य है। छात्रों को सलाह दी जाती है, फाइनल परीक्षा में जब उनके हाथ में प्रश्न पत्र होगा, वह प्रश्नों की संख्या चेक कर लें, इसी के साथ प्रश्नों को उन 15 मिनट में जरूर जो CBSE बोर्ड की ओर से दिए जाएंगे।


Post a Comment

0 Comments