मौज में रहेंगे उत्तर प्रदेश के स्कूली बच्चे, 2024 में मिलेंगी इतनी छुट्टियां
School children of Uttar Pradesh will have fun, will get so many holidays in 2024
नई दिल्ली (UP School Holidays 2024 List). बच्चे हों या बड़े, छुट्टियों का इंतजार हर कोई करता है. नए साल पर तो यह उत्साह और भी ज्यादा बढ़ जाता है. नए साल की शुरुआत से पहले ही यानी दिसंबर में ही लोग अगले साल हा छुट्टियों का कैलेंडर चेक करने लग जाते हैं.
राज्यों ने साल 2024 की छुट्टियों की लिस्ट बनानी शुरू कर दी है. उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अपना हॉलिडे कैलेंडर 2024 रिलीज कर दिया है (Uttar Pradesh School Holidays List 2024). साल 2024 में पड़ने वाले त्योहारों के साथ ही रिस्ट्रिक्टेड छुट्टियां भी घोषित कर दी गई हैं. जानिए साल 2024 में उत्तर प्रदेश में स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे (Holiday Calendar 2024).
जनवरी 2024 का हॉलिडे कैलेंडर (January 2024 Holiday Calendar)
जनवरी 2024 में 2 छुट्टियों के अलावा 4 शनिवार और 4 रविवार रहेंगे. इस हिसाब से ज्यादातर स्कूल जनवरी में 10 दिन बंद रहेंगे.
तारीख | त्योहार | दिन |
25 जनवरी 2024 | मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिवस | गुरुवार |
26 जनवरी 2024 | गणतंत्र दिवस | शुक्रवार |
फरवरी 2024 का हॉलिडे कैलेंडर (February 2024 Holiday Calendar)
फरवरी में कोई भी सरकारी छुट्टी नहीं रहेगी. स्कूल अपने कैलेंडर के मुताबिक, 4 शनिवार और 4 रविवार को यानी 8 दिन बंद रहेंगे.
मार्च 2024 का हॉलिडे कैलेंडर (March 2024 Holiday Calendar)
मार्च में शिवरात्रि, होली व गुड फ्राइडे जैसे खास अवसरों पर बच्चों को कई दिनों की छुट्टियां मिल जाएंगी. इसके साथ ही 5 शनिवार और 5 रविवार भी मिलेंगे.
तारीख | त्योहार | दिन |
08 मार्च 2024 | महाशिवरात्रि | शुक्रवार |
24 मार्च 2024 | होलिका दहन | रविवार |
25 मार्च 2024 | होली | सोमवार |
29 मार्च 2024 | गुड फ्राइडे | शुक्रवार |
अप्रैल 2024 का हॉलिडे कैलेंडर (April 2024 Holiday Calendar)
अप्रैल 2024 में जयंती व ईद आदि के अवसर पर स्कूल बंद रहेंगे. इन छुट्टियों के अलावा 4 शनिवार व 4 रविवार भी मिलेंगे. ईद की छुट्टी चांद के निकलने पर निर्भर करेगी.
तारीख | त्योहार | दिन |
11 अप्रैल 2024 | ईद-उल-फितर | गुरुवार |
14 अप्रैल 2024 | अंबेडकर जयंती | रविवार |
17 अप्रैल 2024 | रामनवमी | बुधवार |
21 अप्रैल 2024 | महावीर जयंती | रविवार |
मई 2024 का हॉलिडे कैलेंडर (May 2024 Holiday Calendar)
मई का महीना त्योहारों के मामले में सूना रहता है. लेकिन स्टूडेंट्स 4 शनिवार, 4 रविवार के अलावा गर्मी की छुट्टियों का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं.
तारीख | त्योहार | दिन |
23 मई 2024 | बुद्ध पूर्णिमा | गुरुवार |
जून 2024 का हॉलिडे कैलेंडर (June 2024 Holiday Calendar)
जून में भी ज्यादातर राज्यों में प्रचंड गर्मी की स्थिति होने पर समर वेकेशन जारी रहेगी. इसके अलावा 5 शनिवार व 5 रविवार की 10 छुट्टियां फिक्स रहेंगी.
तारीख | त्योहार | दिन |
17 जून 2024 | बकरीद | सोमवार |
जुलाई 2024 का हॉलिडे कैलेंडर (July 2024 Holiday Calendar)
जुलाई में भी कोई खास त्योहार नहीं होते हैं. छुट्टी के तौर पर स्टूडेंट्स को 4 शनिवार व 4 रविवार जरूर मिलेंगे.
तारीख | त्योहार | दिन |
17 जुलाई 2024 | मोहर्रम | बुधवार |
अगस्त 2024 का हॉलिडे कैलेंडर (August 2024 Holiday Calendar)
अगस्त से त्योहारों का सीजन शुरू होने लग जाता है. रक्षाबंधन व जनमाष्टमी से घर-बाजारों में रौनक रहने लग जाती है. अगस्त 2024 में 5 रविवार व 4 शनिवार मिलेंगे.
तारीख | त्योहार | दिन |
15 अगस्त 2024 | स्वतंत्रता दिवस | गुरुवार |
19 अगस्त 2024 | रक्षा बंधन | सोमवार |
26 अगस्त 2024 | जनमाष्टमी | सोमवार |
सितंबर 2024 का हॉलिडे कैलेंडर (September 2024 Holiday Calendar)
सितंबर 2024 में 4 शनिवार और 5 रविवार मिलेंगे. कई राज्यों में गणेश चतुर्थी के अवसर पर लंबी छुट्टी रहती है.
तारीख | त्योहार | दिन |
16 सितंबर 2024 | ईद-ए-मिलाद (चांद पर निर्भर करेगा) | सोमवार |
अक्टूबर 2024 का हॉलिडे कैलेंडर (October 2024 Holiday Calendar)
अक्टूबर 2024 में स्कूली बच्चों की मौज हो जाएगी. सभी प्रमुख हिंदू त्योहार इसी महीने हैं. साथ ही 4 शनिवार व 4 रविवार की छुट्टी भी मिलेगी.
तारीख | त्योहार | दिन |
2 अक्टूबर 2024 | गांधी जयंती | बुधवार |
12 अक्टूबर 2024 | महानवमी/दशहरा | शनिवार |
31 अक्टूबर 2024 | दिवाली | गुरुवार |
नवंबर 2024 का हॉलिडे कैलेंडर (November 2024 Holiday Calendar)
दिवाली देर से होने की वजह से इस बार नवंबर की शुरुआत ही छुट्टियों के साथ होगी. नवंबर 2024 में 5 शनिवार और 4 रविवार भी मिलेंगे.
तारीख | त्योहार | दिन |
02 नवंबर 2024 | गोवर्द्धन पूजा | शनिवार |
03 नवंबर 2024 | भैया दूज/चित्रगुप्त जयंती | रविवार |
15 नवंबर 2024 | गुरु नानक जयंती | शुक्रवार |
दिसंबर 2024 का हॉलिडे कैलेंडर (December 2024 Holiday Calendar)
दिसंबर में क्रिसमस के अलावा ज्यादातर स्कूलों में विंटर वेकेशन की भी छुट्टी रहेगी. साथ ही 4 शनिवार व 5 रविवार भी मिलेंगे.
तारीख | त्योहार | दिन |
25 दिसंबर 2024 | क्रिसमस | बुधवार |
यूपी रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे लिस्ट 2024 (UP Restricted Holiday List 2024)
यूपी सरकारी ने रिस्ट्रिक्टेड छुट्टियों की लिस्ट भी जारी की है. इसमें स्कूल व ऑफिस अपनी मर्जी के हिसाब से छुट्टी दे सकते हैं.
1- 01 जनवरी 2024- नव वर्ष- सोमवार
2- 15 जनवरी 2024- मकर संक्रांति- सोमवार
3- 18 जनवरी 2024- हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी गरीब नवाज का उर्स- गुरुवार
4- 24 जनवरी 2024- जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म दिवस- बुधवार
5- 14 फरवरी 2024- बसंत पंचमी- बुधवार
6- 24 फरवरी 2024- संत रविदास जयंती- शनिवार
7- 26 फरवरी 2024- शब-ए-बारात- सोमवार
8- 26 मार्च 2024- होली- मंगलवार
9- 01 अप्रैल 2024- ईस्टर मंडे- सोमवार
10- 05 अप्रैल 2024- अलविदा रमजान- शुक्रवार
11- 09 अप्रैल 2024- चेटी चंद- मंगलवार
12- 12 अप्रैल 2024- ईद-उल-फितर- शुक्रवार
13- 17 अप्रैल 2024- चंद्रशेखर जयंती- बुधवार
14- 09 मई 2024- लोक नायक महाराणा प्रताप जयंती- गुरुवार
15- 10 मई 2024- परशुराम जयंती- शुक्रवार
16- 18 जून 2024- बकरीद- मंगलवार
17- 18 जुलाई 2024- मोहर्रम- गुरुवार
18- 25 अगस्त 2024- चेहल्लुम- रविवार
19- 17 सितंबर 2024- विश्वकर्मा पूजा- रविवार
20- 03 अक्टूबर 2024- दशहरा- शुक्रवार
21- 17 अक्टूबर 2024- महर्षि वाल्मीकि जयंती- गुरुवार
22- 31 अक्टूबर 2024- सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती- गुरुवार
23- 07 नवंबर 2024- छठ पूजा- गुरुवार
24- 23 दिसंबर 2024- चौधरी चरण सिंह जन्मदिवस- सोमवार
25- 24 दिसंबर 2024- क्रिसमस ईव- मंगलवार