Ticker

10/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

UP BOARD BOOKLET COLOUR यूपी बोर्ड: उत्तर पुस्तिकाओं का बदलेगा रंग

यूपी बोर्ड: उत्तर पुस्तिकाओं का बदलेगा रंग


बागपत। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में नकल माफिया पर नियंत्रण के लिए यूपी बोर्ड ने बड़ा बदलाव किया है। जिसके तहत वर्ष 2023 की परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं के कवर पेज पर लगाया गया बार कोड इस बार उत्तर पुस्तिका के मध्य में होगा।

UP BOARD BOOKLET COLOUR
UP BOARD BOOKLET COLOUR

बार कोड से उत्तर पुस्तिका की रेंडम चेकिंग की जाएगी। इसके साथ ही उत्तर पुस्तिका के कवर पेज पर अंकित विवरण का रंग भी बदला गया है। ताकि, पुरानी उत्तर पुस्तिका बाहर से लिखवाकर जमा कराने की आशंका ही नहीं रहेगी। जिले में वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा में करीब 29 हजार छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। संभवत: बोर्ड परीक्षा इस बार भी फरवरी माह में शुरू होंगी, जो मार्च तक चल सकती है। बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया साल्वर बैठाने की कोशिश के साथ ही केंद्र से सेटिंग कर उत्तरपुस्तिका बाहर से लिखवाकर जमा करने का कुचक्र रचते हैं। पिछली परीक्षाओं में इस तरह के मामले प्रकाश में आ चुके है। जिसके चलते परीक्षार्थियों के साथ ही बोर्ड की भी फजिहत हो जाती थी। ऐसे ही मामलों को रोकने के लिए इस बार बोर्ड ने नकल माफिया से एक कदम आगे बढ़कर तैयारी की है। हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाओं पर अंकित विवरण का रंग परिवर्तित कर काला कर दिया गया है। इसके साथ ही बाई ओर को पट्टी का रंग काला किया गया है। वर्ष 2023 परीक्षा में रंग लाल था। इसी तरह इंटरमीडिएट की वर्ष 2024 की परीक्षा के लिए पुस्तिकाओं पर विवरण अलग होगा।

कोट-

रंग और बार कोर्ड के बारे में जानकारी आई है। बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी चल रही है। जो भी नए निर्देश आ रहे है, उनका पालन किया जा रहा है।

डीके सक्सेना, जिला विद्यालय निरीक्षक


Post a Comment

0 Comments