SSC February Exam Calendar 2024 जारी, 6 फरवरी को होगी स्टेनो ग्रेड C परीक्षा, जानें अन्य भर्ती की एग्जाम डेट

Imran Khan
By -
0
SSC February Exam Calendar 2024 जारी, 6 फरवरी को होगी स्टेनो ग्रेड C परीक्षा, जानें अन्य भर्ती की एग्जाम डेट
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। SSC Feb Exam Calendar 2024: कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी ने अगले साल फरवरी महीने में होने वाली भर्ती परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी हैं। इसके मुताबिक, ग्रेड 'सी' स्टेनोग्राफर लिमिटेड डिपार्टमेंटल प्रतियोगी परीक्षा- 2018-2019 और ग्रेड 'सी' स्टेनोग्राफर लिमिटेड डिपार्टमेंटल प्रतियोगी परीक्षा - 2020-2022 का आयोजन 6 फरवरी, 2024 को किया जाएगा।

स्टेनोग्राफर के अलावा, इस माह में होने वाली अन्य भर्ती परीक्षाओं की तिथि भी जारी की गई है। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं।

आधिकरिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक

SSC Feb Exam Calendar 2024: ये हैं अन्य एग्जाम की डेट्स

SSA/ UDC ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल प्रतियोगी परीक्षा- 2018-2019 और SSA/ UDC ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल प्रतियोगी परीक्षा- 2020-2022 7 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। वहीं, JSA/ LDC ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल प्रतियोगी परीक्षा 2019-2020 और जेएसए/ एलडीसी ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल प्रतियोगी परीक्षा- 2021-2022 8 फरवरी, 2024 को कंडक्ट कराई जाएगी। इसके अलावा, सेंट्रल Secretariat असिस्टेंट ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल प्रतियोगी परीक्षा- 2018-2022 12 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स भी दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके उम्मीदवार शेड्यूल को डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC Feb Exam Calendar 2024: एसएससी फरवरी भर्ती परीक्षा नोटिफिकेशन को ऐसे करें डाउनलोड

एसएससी फरवरी भर्ती परीक्षा नोटिफिकेशन को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, अब होम पेज पर उपलब्ध एसएससी फरवरी परीक्षा कैलेंडर 2024 लिंक पर क्लिक करें। अब एक पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार परीक्षा तिथियां देख सकते हैं। पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)